चंदौली जिले में गुरुवार को 33 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वही कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई। जिनमें से 5 महिला तथा 28 पुरुष शामिल हैं। इनमे से बैंगलोर, हैदराबाद, लुधियाना से और पटना से क्रमश: एक-एक मरीज और 2 मुंबई से आए हैं। अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं।
इनमें से 1 स्वास्थ्य कर्मी, 3 पुलिस कर्मी, 5 रेलवे कर्मी, 2 बैंक कर्मी, एक जनपद न्यायालय कर्मी, एक ड्राइवर, 2 पान विक्रेता, 1 फल विक्रेता, 1 सब्जी विक्रेता, 1 किराना की दुकान से संबंधित हैं। इनमें से एक वाराणसी व एक प्रयागराज में इस समय है।
जनपद में ये क्रमशः बरहनी ब्लाक ग्रामीण क्षेत्र से 4 व नगरीय क्षेत्र से 1, चकिया ब्लाक के नगरीय क्षेत्र से 1 व ग्रामीण क्षेत्र से 3, चंदौली ब्लाक के नगरीय क्षेत्र से 4 व ग्रामीण क्षेत्र से 3, नौगढ़ के 5, पीडीडीडीयू नगर के 6, सकलडीहा के 5, शहाबगंज के 1 रहने वाले हैं।
इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। इनके अतिरिक्त आज 96 व्यक्ति डिस्चार्ज किए गए। अब जिले में कोविड के कुल 630 केस हैं जिनमें एक्टिव केस की संख्या 246 है व 378 व्यक्ति डिस्चार्ज किए जा चुके हैं तथा कुल मृतकों की संख्या 6 है।