फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: इंडीकेटर बंद करने को कहा तो स्कूटी सवार और बच्चों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर अंडरपास के पास कार का इंडीकेटर बंद करने की बात कहना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोप है कि कार सवार ने पहले गाली-गलौज की और बाद में अलीनगर थाने के पास स्कूटी रोककर चालक और उसके बच्चों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में पिता और बच्चे घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के वेस्टर्न बाजार रस्तोगी गली निवासी गोविंद काशवानी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे वह कटसिला स्थित एक निजी विद्यालय से अपने बच्चों को स्कूटी पर बैठाकर घर लौट रहे थे। आलमपुर अंडरपास के पास एक कार का इंडीकेटर जल रहा था। इस पर उन्होंने स्कूटी रोककर कार चालक से इंडीकेटर बंद करने को कहा।
आरोप है कि कार में बैठे मुगलचक, अलीनगर निवासी आजाद अली सिद्दीकी ने इस बात पर गाली-गलौज शुरू कर दी और कहा कि उन्हें इससे क्या मतलब है। इसके बाद कार अलीनगर थाने के पास पहुंचकर रुक गई। गोविंद के अनुसार, वह भी वहां पहुंचे तो आरोपी स्कूटी के सामने आ गया। पीड़ित का आरोप है कि स्कूटी रुकते ही आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसके और बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

मारपीट के दौरान वह और बच्चे स्कूटी से गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर अलीनगर थाने में दी। अलीनगर थाना प्रभारी गगनराज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें