फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में जलाए गए दीप

Sat, 29 Oct 2016 01:36 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली की छूट्टियों के पूर्व शुक्रवार को स्कूलों में बच्चों ने धूम धाम से दीपावली मनाई। स्कूलों में जहां रंगोली सजाओ प्रतियोगिता हुई, वहीं गीत-संगीत और नाट्य मंचन के माध्यम से भारतीय पर्व की महत्ता समझाई गई।
विज्ञापन

डांडी स्थित सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल्स में आई दीवाली रे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी शुरूआत वैदिक मंगलाचरण और तुलसी वेदी पर दीप जलाने के साथ हुई। कार्यक्रम के दौरान काशी का प्रसिद्ध भरतमिलाप का सजीव मंचन बच्चों द्वारा किया गया। इसके बाद पांच दिवसीय दीपावली की प्रस्तुति की गई। वहीं अयोध्या नाटक के माध्यम से संबंधों की प्रगाढ़ता को दर्शाया गया।
गुजरात के प्रसिद्ध लोक.नृत्य गरबा की विहंगम प्रस्तुति ने पूरे प्रांगण को झंकृत कर दिया। विद्यालय की शिक्षिका रोजी फातिमा के निर्देशन में इको फ्रैंडली दीवाली का सुंदर नाट्य मंचन किया गया तथा बच्चों द्वारा दीप नृत्य की मनभावन प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष दीपक बजाज, निदेशक मनोज बजाज, श्यामसुंदर बजाज, प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना, अध्यापिका प्रियंका मुखर्जी आदि उपस्थित रहे। इसी तरह मानस कान्वेंट स्कूल मानस नगर में जूनियर क्लास की छात्राओ ने दीप जला कर स्कूल को सजाया। छात्राओं ने आकर्षक ढंग से दीपक सजाए। इस मौके पर प्रबंधक सुरेश सिंह, प्रधानाचार्य डॉ.एस नाथ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें