फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दो दिन बंद रहेंगे नियामताबाद और पीडीडीयू नगर के विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। वाराणसी में भारतीय वायुसेना के एयर शो के आयोजन को देखते हुए नियामताबाद विकासखंड और पीडीडीयू नगर क्षेत्र के सभी शासकीय, अशासकीय और मान्यता प्राप्त विद्यालय 22 और 24 अक्टूबर को बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एयर शो के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा प्रबंधों के साथ यातायात संचालन और रूट डायवर्जन को व्यवस्थित रखना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए दोनों क्षेत्रों के विद्यालयों को दो दिन बंद रखने का निर्देश दिया गया है।
प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों से निर्देश का पालन करने की अपील की है। एयर शो के दौरान निर्धारित रूट डायवर्जन और यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने से आवागमन सुचारु रखने में मदद मिलेगी। हालांकि, रूट डायवर्जन के मार्गों और समय की विस्तृत जानकारी संबंधित यातायात विभाग के निर्देशों से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें