फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर किया पौधरोपण

विज्ञापन
श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर शिकारगंज में पौधरोपण करते ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह याद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के चतुरीपुरी स्थित इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को वन विभाग की ओर से शिक्षाविद, राष्ट्रवादी चिंतक एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उनकी स्मृति में पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया।
विज्ञापन

चंद्रप्रभा वन क्षेत्राधिकारी अखिलेश दुबे ने कहा कि पौधरोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने का सबसे प्रभावी माध्यम है। इस अवसर पर चकिया कोतवाल अर्जुन सिंह, हिम्मत बहादुर सिंह, संतोष सिंह, भोला सिंह, आशीष सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें