फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कैमरे की निगरानी में हुई संस्कृत बोर्ड की परीक्षा, 67 रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। संस्कृत बोर्ड की परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हुई। जिले में बने एक मात्र केंद्र प्रभूपुर स्थित संपूर्णानंद संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा हुई। पहले दिन अनिवार्य संस्कृत की परीक्षा में 67 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

अनिवार्य संस्कृत के साथ उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा बोर्ड की परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। प्रधानाचार्य अजय श्याम त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम पाली में पूर्व मध्यमा में पंजीकृत 172 विद्यार्थियों में से 132 उपस्थित रहे, जबकि 40 अनुपस्थित रहे। वहीं उत्तर मध्यमा प्रथम में पंजीकृत 149 विद्यार्थियों में 128 उपस्थित रहे और 21 अनुपस्थित रहे। उत्तर मध्यमा द्वितीय में पंजीकृत 88 विद्यार्थियों में से छह ने परीक्षा छोड़ दी। उन्होंने बताया कि सचल दल लगातार भ्रमण करता रहा। वहीं महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल से भी लगातार निगरानी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें