कंदवा। बरहनी स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की जिला इकाई का चुनाव पर्यवेक्षकों के देखरेख में हुआ। इसमें सर्वसम्मति से उच्च प्राथमिक विद्यालय नूरी के इंचार्ज प्रधानाध्यापक संजय सिंह को जिलाध्यक्ष और उच्च प्राथमिक विद्यालय महुजी के सहायक अध्यापक शिवजनम यादव को जिला मंत्री चुना गया।
चुनाव पर्यवेक्षक संतोष सिंह व प्रेमशंकर मिश्र के देखरेख में शिक्षक संघ के चुनाव के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष हैदर अली ने शपथ दिलाई। कहा कि संगठन में बहुत बड़ी शक्ति होती है। शिक्षक हित में संगठन सदैव तैयार रहता है। इस मौके पर अनिल सिंह, यशवर्धन सिंह, जयगोविंद सिंह, आलोक सिंह, भरत सिंह, योगेश सिंह, प्रमोद कुमार, विजय कुमार, रामनगीना यादव, रामजी प्रसाद, रामकिशुन जायसवाल, अहमद हसन, रविंद्र कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे। अध्यक्षता बांके बिहारी सिंह ने की जबकि संचालन अरविंद कुमार सिंह ने किया। संवाद