फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू लदा ट्रक धंसने से 22 घंटे लगा जाम

Sun, 05 Apr 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, चंदौली, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर असनां गांव के पास शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे बालू लदा ट्रक धंसने से बरुईन से दीक्षित नगर तक 16 किलोमीटर जाम लग गया। इससे नाराज ट्रक चालकों ने शनिवार की सुबह कंदवा चौराहे के पास कार्यदायी संस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। 22 घंटे बाद शनिवार शाम जाम खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


 निर्माणाधीन सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह पुलिया निर्माण के लिए गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे एक ट्रक बालू लादकर गाजीपुर की ओर जा रहा था। असना गांव के समीप एकल पुलिया पर ट्रक का पहिया मिट्टी में धंस गया।

 इससे बरुईन से दीक्षित नगर तक सोलह किलोमीटर वाहनों का जाम लग गया। जाम में फंसे नाराज ट्रक चालकों ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। चालकों का आरोप है कि राजमार्ग पर धीमी गति से हो रहे निर्माण कार्य के चलते आए दिन जाम लग रहा है। जाम में फंसने से समय की बर्बादी होती है। खाना-पीना भी नसीब नहीं हो पाता है।
विज्ञापन


ट्रक चालकों ने प्रशासन और कार्यदायी संस्था से जल्द राजमार्ग पर निमार्ण कार्य पूरा करवाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश चौबे, रवींद्र यादव, हरिहर यादव, सोनू यादव, कमलेश, रेहान, दशरथ यादव, अर्जुन यादव, अनिल यादव, सुरेश यादव, अरविंद यादव और रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें