फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पुलिस ने गाेवंश से भरी पिकअप पकड़ा, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। पुलिस ने रविवार की भोर में रमैया बाबा मंदिर गेट के समीप वध के लिए बिहार में ले जा रहे आधा दर्जन से अधिक गोवंश से भरी पिकअप को पकड़ा। अंधेरे का लाभ उठाकर ड्राइवर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति वाहन में गोवंश को लादकर बाबा रमैया मार्ग के रास्ते से बिहार के राजा बाजार होते हुए चैनपुर जाने वाला है। पुलिस ने बाबा रमैया मंदिर के समीप मार्ग पर चेकिंग शुरू कर दी। जैसे ही पिकअप दिखाई दी, पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह तेज रफ्तार में भागने लगा। पीछा करने पर वाहन का गेट खोलकर अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकला। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें आठ गोवंश बरामद हुए। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि वाहन में मिले ड्राइवर लाइसेंस के आधार पर चालक की पहचान चकिया कोतवाली क्षेत्र के मगरौर गांव निवासी मोहित कुमार विश्वकर्मा के रूप में की गई। वह फरार है। वाहन स्वामी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें