फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेंके गए भोजन के लिए नमूने

Thu, 20 Oct 2016 01:19 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
नमूना लेते रामनगर से आई टीम के सदस्य।
विज्ञापन
क्षेत्र के कटेसर में गत 15 अक्तूबर को जयगुरुदेव ट्रस्ट के दो दिवसीय सत्संग के भंडारे से फेंके गए भोजन को खाने से पशुओं की मौत के बाद प्रशासन जागा। बुधवार को चार बजे रामनगर  स्थित विधि प्रयोगशाला से अनुज वर्मा के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम कटेसर और डोमरी गांव में पहुंची और फेंके गए खाद्य पदार्थों का सैंपल लिया।
विज्ञापन

जय गुरुदेव समिति की ओर से आयोजित शाकाहार, सदाचार, मद्य निषेध सत्संग के बाद फेंके गए भोजन को खाकर कटेसर और डोमरी गांव के 28 पशुओं की मौत हो गई। वहीं दो दर्जन से अधिक पशु बीमार हो गए। इसके बाद गांव में पहुंचे पशु चिकित्सकों की टीम ने पशुओं का इलाज किया। खाने को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की शंकाएं थीं। इसी की जांच के लिए संयुक्त निदेशक अर्चना त्रिपाठी रामनगर विधि प्रयोगशाला के निर्देेश पर अनुज वर्मा के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम गांव में पहुंची। घटना के तीन दिन बाद टीम के सदस्यों के पहुंचने और नमूना लेने की बात लोगों में चर्चा का विषय है। उधर टीम के सदस्यों ने बताया कि नमूना ले लिया गया है। प्रयोगशाला में इसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें