सांसद डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि एसआईआर के प्रथम चरण में कार्यकर्ताओं ने सराहनीय मेहनत की है। दूसरे चरण में प्रहरी बनकर विपक्ष की मंशा को विफल करना होगा। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा से है, इसके लिए सभी को मुट्ठी बांधकर एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
पूर्व सांसद डॉ. रामकिशुन यादव ने कहा कि समाजवादियों को इतिहास पढ़ने और सच-झूठ को समझने की आवश्यकता है। केवल सोशल मीडिया तक सीमित न रहकर जमीन पर उतरकर काम करना होगा। यदि सभी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें, तो सपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता।
पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के लिए एकजुटता आवश्यक है। आपसी मतभेद भुलाकर समाजवादियों को अपनी ताकत दिखानी होगी। उन्होंने कहा कि चंदौली की राजनीति के लिए उनका पूरा जीवन समर्पित है। एसआईआर में बीएलए, बूथ प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करना होगा, तभी 2027 में पार्टी अपनी ताकत दिखा सकेगी।
सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि बिहार में एसआईआर के नाम पर काफी धांधली हुई, लेकिन उत्तर प्रदेश में यह मंशा सफल नहीं होगी। यहां के बीएलए, बूथ प्रभारी और कार्यकर्ताओं ने प्रथम चरण में अपनी मेहनत से भाजपा को पीछे छोड़ने का काम किया है। अब दूसरे चरण में भी वोटों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आप सभी को निभानी होगी।
कार्यक्रम में सांसद डॉ. वीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद डॉ. रामकिशुन यादव, पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’, विधायक प्रभुनारायण सिंह, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग आयोग जगमेंद्र यादव, एसआईआर सैयदराजा प्रभारी विकास चौबे, डॉ. वीरेंद्र बिंद, दयाराम यादव, जानकी, जिज्ञासा, सुरेश यादव, हरदेव कुशवाहा, इबरार अहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।