फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: सपा प्रत्याशी ने केंद्रीय मंत्री पर लगाया दबंगई का आरोप, कहा- चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत

Fri, 10 May 2024 08:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

UP Politics: वीरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री में इतना अहंकार पहली बार देख रहा हूं। इस अहंकार का जवाब चंदौली की जनता वोट से देगी। कहा कि इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से भी करेंगे।
विज्ञापन
मीडिया से बात करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली कलेक्ट्रेट में नामांकन करने के बाद बाहर आए सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बड़ा व सनसनीखेज आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री पर नामांकन कक्ष में दबंगई व आचार संहिता का जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के समक्ष खुलेआम उल्लंघन करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन




कहा कि इस मुद्दे पर पर विधिक विचार-विमर्श करने के बाद चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन कक्ष में तीन सेट में नामांकन कर रहे थे। अभी एक सेट ही जमा किया था कि तभी केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय नामांकन कक्ष में आए और उन्होंने साइत का हवाला देते हुए जबरन जिला निर्वाचन अधिकारी को अपने नामांकन पत्र का एक सेट पर्चा पकड़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भाजपा उम्मीदवार की दबंगई और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला है। कहा कि अपने राजनीतिक कैरियर में इस तरह की दबंगई पहली बार देख रहे हैं। इसके पहले वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी नामांकन करते देखा है, एक निर्दलीय प्रत्याशी के नामांकन के लिए उन्होंने बाहर एक घंटे इंतजार किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें