फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सौ से ज्यादा शिक्षकों और शिक्षामित्रों का वेतन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। परिषदीय विद्यालयों में पिछले दिनों निरीक्षण में गैरहाजिर पाए गए सौ से ज्यादा शिक्षकों और शिक्षामित्रों का एक दिन का वेतन काटा गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट पर बीएसए ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बीएसए प्रकाश सिंह के निर्देश पर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान सौ से ज्यादा शिक्षक-शिक्षिकाएं और शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए थे। खंड शिक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन और शिक्षामित्रों का मानदेय काटने की कार्रवाई की है। साथ ही सभी शिक्षकों व शिक्षामित्रों से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं और समय से विद्यालय पहुंचकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें