Chandauli News: अघोराचार्य बाबा किनाराम के 425वें जन्मदिवस पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षियों पर निशाना साधा। इससे पहले उन्होंने बाबा का विधि-विधान से पूजन किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा कीनाराम के बहाने विरोधियों पर करारा निशाना साधा। कहा कि एक संत और योगी कभी सत्ता को धोखा नहीं दे सकता है। वह हमेशा राष्ट्र कल्याण के लिए ही सोचता है। मुख्यमंत्री रविवार को चंदौली के रामगढ़ में बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव में बोल रहे थे।
विज्ञापन
चहनिया विकासखण्ड के रामगढ़ स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम के 425वें जन्मदिवस पर तीन दिवसीय दर्शन-पूजन और बृहद मेले का आयोजन होता है। जन्मोत्सव के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। शाम चार बजे पहुंचे मुख्यमंत्री ने 10 मिनट में दर्शन पूजन और 15 मिनट का सम्बोधन किया।
विज्ञापन
कहा कि चन्दौली में मेडिकल कालेज के नाम को लेकर यहां के पूर्व सांसद और विधायक ने बाबा कीनाराम का नाम सुझाया था। हमारे लिए यह सौभाग्य है कि आरोग्यता का यह मंदिर बाबा कीनाराम के नाम पर हो। उसे बाबा कीनाराम के नाम पर किया गया।
अपने 15 मिनट के सम्बोधन में सीएम ने राजनीति, विकास की जगह बाबा कीनाराम पर केंद्रित रहे। हालाकिं कीनाराम के बारे में बोलते हुए ही उन्होंने कहा कि संत और योगी कभी सत्ता को धोखा नहीं दे सकता। इसकी खूब चर्चा रही। इसको कुछ दिन पूर्व के राजनीतिक हलचल से जोड़कर देखा गया।