फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक स्कूल बना यूनिवर्सल कप विजेता

विज्ञापन
दुलहीपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम के साथ अतिथिगण। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दुलहीपुर में बीपी हायर सेकेंडरी खेल मैदान पर खेले जा रह यूनिवर्सल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सैनिक स्कूल सारनाथ ने जीत लिया। हिंदुस्तान एकेडमी को 138 रन से पराजित कर सैनिक स्कूल ने कप पर कब्जा जमाया। मैन ऑफ दी मैच भानु रहे तो प्लेयर आफ टूर्नामेंट अभिषेक द्विवेदी रहे।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में टॉस जीत कर हिंदुस्तान एकेडमी ने सारनाथ को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले खेलते हुए सारनाथ सैनिक स्कूल ने 30 ओवर मे नौ विकेट खोकर 241 रन बनाए। भानु ने 71, उजाला ने 29, अमन ने 22 और मनीष ने 21 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप मे 21 रन मिले। हिंदुस्तान एकेदमी की तरफ से हिमाचल ने तीन, नरेन्द्र और राहुल ने 2-2 विकेट लिए। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिंदुस्तान एकेडमी की पूरी टीम 17.2 ओवर 104 रनो पर ढेर हो गई। टीम की तरफ से अंकुर ने 22, नरेन्द्र ने 16, शुभम ने 14 और आशुतोष ने 12 रन बनाए। सैनिक स्कूल की तरफ से गौरव , चंदन और उजाला ने दो-दो विकेट लिए। बेस्ट बॉलर का अवार्ड हिमांचल मिश्र को और बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड भानु को दिया गया। अंपायरिंग विशाल और अभिनव ने किया। स्कोरर अक्षय जायसवाल रहे जबकि मैच रेफरी नवीन पटेल रहे। मुख्य अतिथि भीम आर्मी वाराणसी के जिलाध्यक्ष सतानंद प्रताप, विशिष्टि अतिथि नियमताबाद के ब्लॉक प्रमुख रहे महेंद्र पासवान ने विजेता टीम को शील्ड दिया। विशेष अतिथि के रूप में आगरा से कासिम और सूरत से अकरम खां भी रहे। अध्यक्षता मुकेश पटेल ने किया। अतिथियों का स्वागत अभिषेक द्विवेदी ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन शौजब हुसैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें