फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैदपुर ने जीता मैच

Mon, 04 Jan 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के मारुफपुर स्थित बाबा कीनाराम खेल मैदान में श्री बालाजी कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच रविवार को खेला गया।
विज्ञापन


इसमें टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लाक स्पोर्टिंग क्लब सैदपुर की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में चार विकेट खोकर 146 रन बनाए। जवाब में उतरी बाबा शाह अकरम स्पोर्टिंग क्लब नैढ़ी की टीम 12 ओवरों में ही आलआउट होकर मात्र 86 रन ही बना सकी।
विज्ञापन



सैदपुर के खिलाड़ी सुनील यादव को बेहतर खेल के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी श्यामलाल सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समय समय पर खेलों का आयोजन होना चाहिए।

इस अवसर पर शौकत अली, राकेश यादव रौशन, मन्नू यादव, विजय सिंह, सर्वेश, गुड्डूू यादव आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें