फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 कर्मचारियों को दिया संरक्षा पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के मंडल सभागार में सोमवार को संरक्षा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए रेल दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक 12 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

रेलवे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रति माह रेलकर्मियों को पुरस्कृत करती है। ऐसे रेल कमी जिन्होंने रेल दुर्घटना रोकने में अहम भूमिका निभाई हो उन्हें डीआरएम स्वयं प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देते हैं। इसी क्रम में मार्च और अप्रैल माह में मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर दुर्घटना रोकने में सहायक 12 रेलकर्मचारियों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डीआरएम पंकज सक्सेना ने कहा कि रेल दुर्घटना रोकने में रेल कर्मियों की भी अहम भूमिका है। यदि सावधानी पुर्वक हम सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तो दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार रोशन,वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक सुधांशु रंजन, वरीय मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) इंदु प्रकाश, वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी केएन सिंह यादव,वरीय मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता रत्नेश कुमार रहे।
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के तहत नगर की रेलवे कॉलोनियों में बारिश के दौरान पानी नहीं जमा होगा। कॉलोनियों का पानी नाले से अच्छे तरीके से निकल जाए। इसके लिए रेलवे ने नालों की सफाई शुरू कराई है।
विज्ञापन

रेलवे प्रति वर्ष मानसून के पहले रेलवे कॉलोनियों के नालों की सफाई कराती है। इस वर्ष मानसून सिर पर पहुंचने के बाद भी नालों की सफाई नहीं हुई। पिछले दिनों एक दिन की बारिश के बाद विभिन्न कॉलोनियों में जल भराव की स्थिति हो गई। इसके बाद मंडल के डीडीयू स्टेशन के रेलवे कॉलोनियों में बारिश से जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नालों की सफाई शुरू कराई गई। डीडीयू स्टेशन के यूरोपीयन कॉलोनी, शास्त्री रेलवे कॉलोनी, डाउन रिसीविंग यार्ड नाले की सफाई जेसीबी मशीन से की जा रही है। नालों की सफाई होने से आगे मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। बरसाती सीजन में जलभराव वाले क्षेत्रों में नालों की सफाई कार्य जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें