फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल का मसौदा लिया जाया वापस

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के गोधना मोड़ स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में अधिकारी को पत्रक सौंपते बिजलीकर् - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मांगों के समर्थन में विद्युत मजदूर संगठन व विद्युत संविदा मजदूर संगठन के सदस्यों ने मंगलवार को एसई कार्यालय के प्रांगण में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक घंटे का मौन व्रत रखा। इस दौरान उन्होंने धरना-प्रदर्शन भी किया। मौन व्रत से पहले वक्ताओं ने सरकार से इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल का मसौदा वापस लेने की मांग की। संगठन के पूर्वांचल अध्यक्ष इंद्रेश राय ने कहा कि केंद्रीय संगठन के आह्वान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2020 के मसौदे का विरोध सहित अन्य लंबित मांगों के समर्थन में अपराह्न तीन से शाम के चार बजे तक एक घंटे का मौन रखकर विरोध प्रर्दशन किया। कर्मचारियों की मांग है कि नियमित कर्मचारियों एंव संविदा कर्मियों का कोरोना योद्धा घोषित किया जाए, संविदा कर्मियों के ईपीएफ मद में की गई कटौती की सीबीआई जांच कराई जाए, संविदा श्रमिकों को न्यूनत्तम 18 हजार रुपया प्रति माह वेतन दिया जाए, महंगाई भत्ता फ्रीज किया जाने का आदेश वापस किया जाए, नगर प्रतिकार भत्ता सहित अन्य समाप्त किए गए भत्तों को बहाल किया जाए, कर्मचारियों को पेंशन की सुविधा दी जाए और ट्रेड यूनियन एक्ट में श्रमिकों के हितों के विरूद्ध किए गए संशोधन वापस किए जाएं। प्रदर्शन करने वालों में प्रवीण कुमार सिंह, वेद प्रकाश राय, राहुल कुमार, विजय नारायण, राजकुमार यादव, उदयभान दूबे, संदीप कुमार, श्रीनिवास यादव, शशिभूषण सिंह, अरविंद यादव, अशोक यादव, महेंद्र सिंह, अवधेश पाल, संजय सिंह, रामलखन, मो. हारिस शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें