फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सैयदराजा-जमानिया मार्ग पर मनबढ़ों का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनबढ़ों का राज चल रहा है। सैयदराजा थाना क्षेत्र के ये लोग राहगीरों से अकारण ही मारपीट करते रहते हैं। मंगलवार को तीन लोगों की मनबढ़ों ने पिटाई की, जिसमें एक व्यक्ति दूसरे शहर के कमाकर लौट रहा था।
विज्ञापन

सैयदराजा रेलवे क्रासिंग से लेकर जेवरियाबाद तक कई जगह राहगीरों से मारपीट की कई घटनाएं हुईं। भुक्तभोगियों ने सैयदराजा थाना में मुकदमा भी दर्ज कराया। पुलिस ने किसी के खिलाफ न तो कार्रवाई की और न ही गश्त बढ़ाई गई। लिहाजा मनबढ़ों के हौसले बुलंद हैं।
मंगलवार को दो जगहों पर शरारती तत्वों ने चार लोगों से मारपीट की। सैयदराजा रेलवे क्रासिंग के समीप घटी एक स्कूली छात्र की पिटाई की गई जबकि देर शाम जेवरियाबाद गांव के पास बरहनी निवासी तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। मोपेड और बाइक जा रहे दो लोगों की पिटाई की गई। चार माह बाद दूसरे शहर से कमाकर कर लौट रहे बरहनी के युवक को वाहन से खींचकर पीटा गया। उन्होंने सैयदराजा थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक कंदवा विनोद मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र में राहगीरों के साथ मारपीट की घटनाएं रोकने के लिए शाम को मार्ग पर गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें