फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चलती ट्रेन पर चढ़ते समय गिरे दो यात्री, RPF के जवानों ने दौड़कर बचाई जान

Mon, 03 Feb 2025 12:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के जवानों की सतर्कता से दो यात्रियों की जान बच गई। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान दोनों यात्री गिर गए और प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच में गिरने लगे। यह देख दौड़कर जवानों ने दोनों को बचा लिया।   
विज्ञापन
आरपीएफ की सतर्कता से बची चलती ट्रेन पर चढ़ते समय गिरे दो यात्रियों की जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर रविवार की रात चलती ट्रेन पर चढ़ते समय दो यात्री नीचे गिर पड़े। दोनों ट्रेन और प्लेटफार्म के के बीच खाली स्थान में गिरने लगे। इसी बीच आरपीएफ के जवानों ने दौड़ कर दोनों को तेजी से बाहर निकाला। आरपीएफ की सतर्कता से दोनों यात्रियों की जान बची। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
आनंद विहार से पूरी जा रही डाउन 18428 आनंद विहार- पुरी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन रविवार की रात पौने तीन बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन खुली थी। इसी बीच एसी कोच में दो यात्री दौड़ कर चढ़ने का प्रयास करने लगे। इस बीच पैर आपस में टकराने के कारण दोनों प्लेटफार्म पर गिर पड़े। 

दोनों लुढकते हुए चलती ट्रेन और प्लेटफार्म के खाली जगह में जाते इससे पहले मौके पर तैनात आरपीएफ के जवानों ने दौड़ कर दोनों यात्रियों को पकड़ लिया। इस तरह दोनों प्लेटफार्म से नीचे जाने से बच गए। यह संयोग ही था कि दोनों यात्रियों को चोट नहीं लगी। 
विज्ञापन


दोनों यात्रियों का आरक्षण इसी ट्रेन में था। यात्रियों के अनुरोध पर ट्रेन रुकवा कर दोनों को सुरक्षित ढंग से ट्रेन में सवार कराया गया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि आरपीएफ के जवानों की सतर्कता से दोनों यात्रियों की जान बच सकी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें