फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नैढ़ी ने महमदपुर को आठ रन से हराकर जीता फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडाकला। महमदपुर जमालपुर में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में नैढ़ी ने महमदपुर को आठ रन से हराकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया। विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख अरुण जायसवाल ने शील्ड प्रदान किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर नैढ़ी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। नैढ़ी के खिलाड़ियों ने 17 ओवर में कुल 120 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महमदपुर की टीम 17 ओवर में 112 रन ही बना सकी और मैच हार गई। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्य, नंद गोपाल राजभर, विनय कुमार, पंकज पांडेय, संकठा राय, ग्राम प्रधान ज्ञानी जैल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें