फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: मुंबई मेल से गिरकर आरपीएफ दरोगा की मौत, छह महीने पहले हुई थी तैनाती; परिवार में मची चीत्कार

Tue, 06 Jan 2026 12:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली जिले में मुंबई मेल से गिरकर आरपीएफ दरोगा की  मौत हो गई। आरपीएफ दरोगा विशाल तिवारी की छह महीने पहले ही तैनाती हुई थी। 
विज्ञापन
रेल हादसा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के यार्ड पोस्ट के समीप मुंबई मेल से गिरकर आरपीएफ में तैनात एक दरोगा की मौत हो गई। घटना डाउन यार्ड ओल्डकार शेड के पास किलोमीटर पोल संख्या 673/8 के पास हुई। घटना के बाद रेल विभाग और पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


मृतक की पहचान आरपीएफ दरोगा विशाल तिवारी (26) पुत्र निवासी जखनिया, जनपद मऊ के रूप में हुई। वह बिहार के रफीगंज में तैनात थे और मुंबई मेल से यात्रा करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन आ रहे थे। इसी दौरान किसी कारणवश वह ट्रेन से गिर पड़े और मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें; Chandauli News: हादसे के बाद सड़क पर तड़प रहा था शख्स, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; नहीं बची जान
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही अलीनगर थाना पुलिस और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल चंदौली भेजा गया। अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन

छह माह पहले ही मिली थी पहली तैनाती

बताया गया कि विशाल तिवारी की महज छह माह पूर्व ट्रेनिंग पूरी हुई थी, जिसके बाद उनकी तैनाती बिहार के रफीगंज में हुई थी। नई नौकरी और जिम्मेदारी मिलने से परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने सारी खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं।
 
परिजनों में मचा कोहराम
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बदहवास हालत में जिला अस्पताल पहुंचे। रोते-बिलखते परिजनों का हाल देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। जवान बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। फिलहाल पुलिस और आरपीएफ मामले की जांच में जुटी है, वहीं इस घटना ने एक बार फिर रेल यात्राओं के दौरान सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें