फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ऑटो चालक से सड़क पर भिड़े आरपीएफ जवान, थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल

Mon, 06 Jul 2026 12:59 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली जिले में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आरपीएफ जवान और ऑटो चालक के बीच विवाद होने के बाद जवान द्वारा चालक को थप्पड़ मारने का दृश्य नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले में पीडीडीयू जंक्शन के आरपीएफ थाने पर तैनात एक जवान और ऑटो चालक के बीच सड़क पर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। कोई इसे वर्दी की दबंगई बता रहा है तो कोई ऑटो चालक की लापरवाही को विवाद की वजह मान रहा है। हालांकि, इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
आरपीएफ कांस्टेबल जसवंत यादव ड्यूटी पूरी कर इलेक्ट्रिक स्कूटी से नई बस्ती स्थित अपने किराये के आवास लौट रहे थे। गल्ला मंडी के समीप तेज रफ्तार से आ रहे एक ऑटो ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरपीएफ जवान ने ऑटो चालक को पीटना शुरू कर दिया। 

इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग जवान के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि अन्य का कहना है कि ऑटो चालक की लापरवाही के कारण विवाद की नौबत आई। फिलहाल, पुलिस और आरपीएफ के स्तर पर इस मामले में किसी पक्ष द्वारा लिखित शिकायत दिए जाने की जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


मुगलसराय थानाध्यक्ष विजय प्रताप ने बतायाा कि मामले की जानकारी मिली है। आरपीएफ जवान की स्कूटी में ऑटो के टक्कर के बाद विवाद हुआ था। हालांकि दोनो पक्षों में किसी ने शिकायत या तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें