फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मनबढ़ ने 45 दिन पहले स्कूटी फूंकी, अब चाय की दुकान में लगाई आग; चाय विक्रेता ने पुलिस को दी थी सूचना

Sat, 28 Feb 2026 07:01 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: दुकान में आग लगाने की जानकारी की शिकायत चाय विक्रेता ने मुगलसराय कोतवाली में दर्ज करा दी है। पुलिस ने सीसी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
सीसी फुटेज में दिखी पूरी घटना। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पीडीडीयू नगर में एक मनबढ़ की हरकतों से चाय विक्रेता और उसका पूरा परिवार दहशत में आ गया है। मनबढ़ ने शनिवार की भोर में नगर स्थित वेस्टर्न बाजार निवासी एक चाय विक्रेता की लाल बहादुर शास्त्री क्रय विक्रय केंद्र स्थित दुकान के बाहर बने रैक में आग लगा दी। 

विज्ञापन




देखते ही देखते रैक, टेबुल और उसमें पड़ा सामान जलकर राख हो गया। 45 दिन पहले मनबढ़ ने चाय विक्रेता के घर के भीतर खड़ी स्कूटी में आग लगा दी थी। उस दौरान पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज की थी लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। 
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि मनबढ़ ने उन्हें दो बार गाड़ी और दो बार दुकान जलाने की धमकी पहले ही दी थी। इस बारे में पीड़ित ने पहले ही पुलिस को जानकारी दे चुका था। नगर के वेस्टर्न बाजार निवासी संतुमल की लाल बहादुर शास्त्री क्रय विक्रय केंद्र में चाय की काफी पुरानी दुकान है। जहां संतुमल और उनका पुत्र बैठते हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

14 जनवरी को एक मनबढ़ ने उनके घर में खड़ी स्कूटी में आग लगा दी थी। इस दौरान आग के चलते घर में मौजूद दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया था। इसके साथ ही पूरा घर भी काला हो गया था। शुक्रवार की रात संतुमल और उनका पुत्र अजय दुकानबंद कर घर चले गए।

शनिवार की भोर में लगभग चार बजे किसी का फोन आया और उसने बताया कि उनके दुकान में आग लग गई है। इसके बाद परिवार के लोग भाग कर आए। किसी प्रकार सभी ने आग को बुझाया। इस दौरान उनके दुकान के बाहर लगी लकड़ी की रैक, काउंटर, खाने-पीने समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना के मिलते ही सीओ और कोतवाल प्रभारी मौके पर पहुंच गये। वहीं आसपास लगे सीसी कैमरे में आग लगाये जाने की घटना कैद हो गई। 

सीसीटीवी में एक व्यक्ति पॉलीथिन लाकर आग लगाता हुआ दिखाई दिया है। घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है। सीओ पीडीडीयू अरूण कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना के बाबत प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपी को अतिशीघ्र गिरफ्तार किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें