फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चहनियां व आसपास के इलाकों में प्रभावी रहेगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जनपद के रामगढ़ में शुक्रवार को तीन दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम का आगाज होगा। इसे देखते हुए जनपद पुलिस ने 21 से 24 अगस्त तक रूट डायवर्जन प्लान प्रभावी किया है। यातायात पुलिस ने बताया कि चहनियां चौराहा की तरफ से एवं धानापुर की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन जो सराय रसूल तिराहे से बाबा कीनाराम मठ जाना चाहते हैं वे सभी वाहन नवोदय विद्यालय बैराठ की पार्किंग में (खड़े/पार्क) होंगे।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय से बाबा कीनाराम मठ की तरफ किसी प्रकार का वाहन (ट्रैक्टर, बस, चार पहिया वाहन, तीन पहिया वाहन, दो पहिया वाहन) नहीं जायेंगे। सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग नवोदय विद्यालय बैराठ में होगी। सड़क संकरी होने के कारण सराय रसूल तिराहे से बाबा कीनाराम मठ तक जाने वाली सड़क के किनारे किसी भी प्रकार के वाहन खड़े नहीं होंगे। बताया कि चहनिया चौराहा एवं सैदपुर की तरफ से आने वाले वाहन चार पहिया, तीन पहिया, दो पहिया, जो गुरेरा एवं पलिया की तरफ से बाबा कीनाराम मठ को जाना चाहते हैं, वे सभी वाहन टैम्पू स्टैण्ड तिराहा, यूनियन बैंक रामगढ़ तक ही जा पायेंगे। टैम्पू स्टैण्ड तिराहा व यूनियन बैंक के आस-पास बनी प्राइवेट पार्किंग में ही अपना वाहन खड़ा करेंगे तथा टैम्पू स्टैण्ड तिराहा, यूनियन बैंक से बाबा कीनाराम मठ की तरफ किसी भी दशा में नहीं जा पायेंगे। पलिया के तरफ से आने वाले ट्रैक्टर लोकनाथ महाविद्यालय, (आईटीआई कालेज के पास) खड़े व पार्क करेंगे। वहीं लक्ष्मणगढ से रंइया चौराहा होकर बाबा कीनाराम मठ की तरफ जाने वाली सड़क को इमरजेन्सी व कन्टीजेन्सी रूट बनाया गया है। इस मार्ग से किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित है। पुलिस ने श्रद्धालुओं का आह्वान किया कि अपने बड़े वाहनों को सराय रसूलपुर तिराहे से ले जाकर नवोदय विद्यालय बैराठ में खड़ा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें