फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट डायवर्जन समाप्त, सड़क से नहीं भरेंगे सवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कस्बे को जाम से मुक्त करने के लिए लागू की गई रूट डायवर्जन की व्यवस्था को पुलिस अधीक्षक के आदेश से मंगलवार को वापस ले ली गई। वहीं दूसरी तरफ नगर में स्टेशन के पास से ऑटो में सवारी बैठाने पर पुलिस की ओर से रोक लगा दी गई है। अब ऑटो चालक सर्कुलेटिंग एरिया से ही सवारी बैठाएंगे।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय कस्बे को जाम से मुक्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल के आदेश पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की थी। इसके तहत वाराणसी की ओर आने वाले सवारी वाहनों को नगर में फायर ब्रिगेड कार्यालय के सामने से रोक दिया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक के इस आदेश के बाद से शहर की यातायात व्यवस्था में कोई सुधार तो नहीं हुआ लेकिन आम लोगों से लेकर ट्रेन पकड़ने के लिए आने वाले यात्रियों की मुसीबतें काफी बढ़ गई थी। हर कोई पुलिस के इस फरमान को गैर व्यवहारिक बता रहा था। लोगों की परेशानियों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को इस आदेश को वापस ले लिया। वहीं दूसरी तरफ कस्बे में जीटी रोड पर ऑटो खड़ा कर सवारी बैठाने पर रोक लगा दी है। इसके बाद पुलिसकर्मी माइक से सूचित कर ऑटो चालकों को सचेत करते नजर आए। पुलिस ने चेताया कि सड़क पर सवारी वाहन खड़ा करने पर उनका चालान तक किया जाएगा। रूट डायवर्जन की व्यवस्था समाप्त होने से जहां जहां लोगों ने राहत की सांस ली है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया कि ऑटो चालक जीटी रोड पर वाहन खड़ा कर सवारी नहीं बैठाएंगे। सवारियों को बैठाने और उतारने के लिए ऑटो चालकों को रेलवे सकुलेटिंग एरिया में ही जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें