पीडीडीयू नगर। ठंड और कोहरे की वजह से ट्रेनों के निरस्त होने और देर से चलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को अप और डाउन की ओर जाने वाली 18 ट्रेनें निरस्त रही। वहीं मंगलवार को अप और डाउन की ओर जाने वाली उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस और न्यू फरक्का एक्सप्रेस सहित एक दर्जन ट्रेनें निरस्त रहेगी।
भले ही रेलवे ट्रेनों को तेज गति से दौड़ाने का दावा करे लेकिन ठंड में कोहरे की वजह से ट्रेनों की टाइमिंग तक नहीं सुधर पा रही है। इस वर्ष भी ठंड में दो दर्जन ट्रेनों को एक माह के लिए निरस्त किया गया। बावजूद इसके ट्रेनों के घंटों विलंब चलने पर अन्य ट्रेनों को भी निरस्त करना पड़ रहा है।ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को अप और डाउन की ओर जाने वाली उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस, न्यू फरक्का एक्सप्रेस, अमृतसर मेल, कुंभ एक्सप्रेस सहित नौ जोड़ी ट्रेने निरस्त रहीं। वहीं डाउन की तरफ जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस दो घंटे, जोधपुर सात घंटे, कोटा-मथुरा एक्सप्रेस दो घंटे, दून एक्सप्रेस दो घंटे, पंजाब मेल दो घंटे, नंदन कानन एक्सप्रेस दो घंटे, आनंद विहार-भुवनेश्वर साप्ताहिक एक्सप्रेस दो घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस एक घंटे, गुवाहाटी पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस छह घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल सात घंटे, नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी चार घंटे, नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस पांच घंटे, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी सात घंटे, जनसाधारण एक्सप्रेस चार घंटे, युवा एक्सप्रेस चार घंटे, बागमती एक्सप्रेस चार घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस पांच घंटे, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस चार घंटे, आसनसोल-मुंबई एक्सप्रेस चार घंटे, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस सात घंटे, फरक्का एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से जंक्शन पर पहुंची।