कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर गांव के पास सकलडीहा-मुगलसराय मुख्य मार्ग पर
सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने साइकल सवार एक वृद्ध से
झोले में रखा दस हजार रुपये झोला समेत छीनकर भाग गए।
अचानक हुई इस
घटना से हतप्रभ साइकल सवार ने जब तक शोर मचाना शुरू किया, तब तक बाइक सवार
बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को
दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
बथावर
गांव निवासी राजनारायण पासवान (66) साइकल द्वारा घर से कस्बा स्थित यूनियन
बैंक शाखा पर आया था। यहां उसने अपने खाते से दस हजार रुपये निकाला और झोले
में रखकर साइकल की हैंडिल में टांगने के बाद घर लौट रहा था। जैसे ही वह
ताजपुर गांव के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने साइकल को
धक्का देकर गिरा गिरा दिया और झोले को छीनकर भाग गए।
सूचना मिलते ही
कोतवाली पुलिस ने वायरलेस सेट से सूचना प्रसारित कर वाहनों की चेकिंग शुरू
कर दी। दिनदहाड़े हुई छिनैती की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
इस
संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक साजिद सिद्दीकी ने बताया कि भुक्तभोगी
की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर लिया गया है।