फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: लूट के प्रयास के आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया कोतवाली क्षेत्र के बसाढ़ी गांव स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में लूट का प्रयास करने वाले तीन बदमाशों में शामिल मनीष कुमार यादव ने असलहे की बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी। 27 मई की रात की इस घटना में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मनीष के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 27 मई की शाम गोलू ज्वेलर्स की संचालक पूजा सोनी दुकान पर मौजूद थीं। इसी दौरान बाइक से तीन लोग दुकान में घुसे। एक युवक चांदी की सिकड़ी का मोलभाव करने लगा। दूसरे ने गमछे से चेहरा ढक रखा था। आरोपियों ने अचानक दुकान का शटर गिराकर असलहे के बल पर कैश बॉक्स से करीब पांच हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर पूजा के साथ मारपीट भी की। पीड़िता के शोर मचाने पर लोग और बगल के बैंक में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पहुंच गए। आरोपी संदीप निवासी अकोढ़ी थाना रामगढ़, कैमूर बिहार और मनीष कुमार यादव को बाइक के साथ पकड़ लिया गया था जबकि एक आरोपी भाग गया था। पकड़े गए आरोपियों के पास से चांदी की सिकड़ी, 1600 रुपये, अवैध असलहा और कारतूस बरामद हुए थे। घटना के संबंध में चकिया थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त मनीष कुमार यादव निवासी गोडसर, थाना रामगढ़, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार ने बताया कि उसने स्वयं को व्यापारी के रूप में पेश करने की योजना बनाई थी। अपना असलहा व कारतूस छिपाकर रख दिया था। पुलिस टीम आरोपी की निशानदेही पर राजकीय हाईस्कूल बनरसिया के पीछे बरामदगी के लिए पहुंची। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घटना के बाद पुलिस घायल को चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंची। सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम, एएसपी सतीश चंद्र शुक्ला, एसडीएम चकिया पवन कुमार यादव, सीओ रघुराज जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंच गए। एएसपी ने बताया कि आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे चकिया क्षेत्र की ज्वेलर्स दुकानों की रेकी कर रहे थे। घटना के बाद बिहार भागने की तैयारी में थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें