फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लुटेरी दुल्हन...एक महीने में ही शादी के नाम पर दूसरी ठगी, मथुरा जाने से युवती का इंकार; थाने पहुंचा मामला

Wed, 28 Jan 2026 09:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदाैली में यह मामला देर रात मुगलसराय कोतवाली पहुंचा। पूरी रात चली पंचायत चली। समझा-बुझा कर दोनों पक्षों को पुलिस ने घर दिया। आरोप है कि युवक से हजारों रुपये भी ठग लिए गए।
विज्ञापन
कोतवाली में पंचायत करते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: शादी के नाम पर ठगी का सिलसिला बंद नहीं हो रहा है। 28 दिसंबर के एक मामले के बाद दूसरा मामला बीती रात एक बार फिर ठगी का मामला सामने आया। मथुरा के युवक ने बिहार की युवती से चकिया के काली मंदिर पर शादी की। 

विज्ञापन


युवक पत्नी के साथ ट्रेन पकड़ने पीडीडीयू जंक्शन पहुंचा तो अचानक युवती भागने लगी। युवक के परिवार वालों ने युवती को पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया। मुगलसराय कोतवाली में पूरी रात पंचायत चली और पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। एक माह पहले भी इसी तरह का मामला सामने आया था। 

पुलिस ने की कार्रवाई

चंदौली में शादी कराने के नाम पर ठगी कराने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। गिरोह के सदस्य कानपुर, मथुरा सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवकों को शादी कराने का झांसा देते हैं। बिहार के युवती से शादी कराई जाती है और इसके बाद दुल्हन जेवर और पैसे लेकर भाग जाती है। मंगलवार की रात भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया। 

मथुरा निवासी एक युवक की शादी चकिया क्षेत्र में कराई गई थी। शादी के बाद जब दूल्हा-दुल्हन को लेकर अपने घर मथुरा लौटने लगा। वह पीडीडीयू जंक्शन के सामने वीआईपी गेट के पास पहुंचा तभी दुल्हन ने साथ जाने से इनकार कर दिया। वह तरह-तरह के बहाने बनाने लगी। इससे दूल्हे और उसके परिजनों को शक हुआ। 

परिजनों ने जब शादी कराने वाले व्यक्ति से संपर्क करने की कोशिश की, तब तक वह 20 हजार रुपये नकद और लगभग 80 हजार रुपये के जेवर लेकर फरार हो चुका था। खुद को ठगा हुआ महसूस करने पर पीड़ित ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन

मथुरा जाने से इंकार कर रही थी दुल्हन

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को मुगलसराय कोतवाली ले आई और पूछताछ शुरू की। इसके पहले 28 दिसंबर की रात भी इसी तरह का मामला सामने आया था। इस समय भी मध्य प्रदेश के युवक की शादी बिहार की युवती से हुई थी और विदाई के समय पीडीडीयू जंक्शन से दुल्हन भागने लगी। पुलिस ने मामले में पंचायत की और दोनों पक्षों में समझौता कराया।

इस संबंध में मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दलाल के जरिए युवक युवती की शादी हुई थी। दोनों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया गया है। किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्ष अपने घर चले गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें