फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बस अड्डे पर नहीं, हाईवे के डिवाइडर पर बैठने पर मिलती है रोडवेज बस

विज्ञापन
औराई से प्रयागराज जाने के लिए हाईवे पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे की सर्विसलेन पर एक रोडवेज स्टेशन और नाै यात्री प्रतीक्षालय हैं। हाईवे से होकर गुजरने वाली 45 से अधिक रोडवेज बसें सर्विसलेन से होकर नहीं जाती हैं।
विज्ञापन

इससे यात्रियों को जान जोखिम में डालकर डिवाइडर या हाईवे के किनारे खड़ा होकर बसों का इंतजार करना करना पड़ रहा है। हर दिन 4000 हजार लोग प्रतीक्षालय के बजाय डिवाइडर पर बैठकर बस का इंतजार करते हैं। यहीं नहीं हाईवे पर बस से उतरने के बाद लोगों को 500 मीटर पैदल चलने के बाद ही कोई वाहन मिलता है।
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के राजातालाब-हंडिया खंड के 83 किमी दायरे का 45 किलोमीटर हिस्सा भदोही में आता है। इस हाईवे पर एनएचएआई की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिणी और उत्तरी सर्विसलेन पर नौ से अधिक यात्री शेड बनाए गए हैं, लेकिन यात्री शेड में एक भी यात्री नहीं आते हैं।
विज्ञापन

जो लोग बस पकड़ने के लिए यात्री प्रतिक्षालय पहुंचते तो आसपास के लोग कहते है यहां मत बैठइये , हाईवे के डिवाइडर के पास जाइये वहीं बस मिलेगी। इसको सबसे बड़ा कारण है कि हाईवे पर चलने वाली रोडवेज बसें सर्विसलेन पर उतरती ही नहीं है। हाईवे पर ही औराई में रोडवेज बस स्टेशन भी है, लेकिन यहां भी वहीं हाल है।
वाराणसी से प्रयागराज से लेकर कानपुर और अन्य बड़े शहरों तक बसें जाती तो हैं, लेकिन रोडवेज बस स्टैंड पर नहीं पहुंचती है। इससे वहां पहुंचने वाले यात्रियों को फ्लाईओवर के दूसरे छोर पर 600 मीटर दूर पैदल चलकर जाना होता है। इसके अलावा 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रहे वाहनों से बचकर डिवाइडर के बीच जाना होता है।
इसके बाद ही उन्हें बसें मिल पाती हैं। पूरे हाईवे पर सबसे अधिक औराई, ऊंज, जंगीगंज, बाबूसराय और घोसिया बाजार के पास लोगों को समस्या होती है। पूरे दिन यहां लोग हाईवे किनारे या डिवाइडर पर खड़े होकर रोडवेज बसों का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें