सूबे के लोक निर्माण, सिंचाई एवं सहकारिता मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि जिले की बदहाल सड़कों की सूरत जल्द बदलेगी।
वे
गुरुवार को अपराह्न करीब तीन बजे पूर्व सांसद रामकिशुन यादव की भतीजी की
शादी में शरीक होने के लिए बौरी गांव में आए थे। इस दौरान वे पत्रकारों से
भी रूबरू हुए।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के संसदीय
क्षेत्र वाराणसी में विकास कार्यों के लिए 695 करोड़ रुपये स्वीकृत किया
गया है। इसके अलावा वाराणसी मंडल को 110 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
साथ
ही जनपद में सड़कों व सभी छोटी ओर बड़ी नहरों की साफ-सफाई के लिए धन जारी
कर दिया गया है। वहीं भूपौली पंप कैनाल की क्षमता बढ़ाने का कार्य भी
प्रदेश सरकार कर रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण ही जनपद में यूरिया खाद की किल्लत है। दो-चार दिनों में खाद उपलब्ध हो जाएगी।
काबीना
मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी पर कहा कि मोदी का कार्य सिर्फ विदेशों में
दिख रहा है, लेकिन उनके विकास का एजेंडा देश में कहीं नहीं दिखाई नहीं दे
रहा है। जबकि सूबे की सपा सरकार हमेशा से गरीबों के हित में काम करती े
रही है।
मोदी अब गरीबों के नहीं पूंजीपतियों के हो गए हैं।
केंद्र द्वारा पाकिस्तानी हिंदुओं को नागरिकता देने के सवाल पर कहा कि सपा
सदैव धर्मनिरपेक्षता की पक्षधर रही है।
इस अवसर पर सूबे के
पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह, लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल,
पूर्व विधायक प्रभुनारायण यादव, सैयदराजा विधायक मनोज सिंह, बीएन यादव सहित
जिलाधिकारी एनके. सिंह, पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी समेत काफी संख्या में
स्थानीय लोग रहे।