फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्मों पर गंदगी हर तरफ

Thu, 29 Jan 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
रुक-रुककर हो रही रही बारिश से जहां नगर में सड़कों पर कीचड़ फैल जाने से आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ  स्थानीय रेलवे स्टेशन प्लेटफार्मो पर जमी मिट्टी के कारण फि सलन की स्थिति बनी हुई है। लोग गंदगी के बीच बैठकर ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन



ए प्लस ग्रेड का स्थान रखने वाले मुगलसराय रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने व सजाने संवारने के लिए रेल अधिकारियों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

लेकिन वहीं रेलवे स्टेशन पर  जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाई के नाम पर ट्रैकों पर फैली गंदगी के कारण यात्रियों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि यात्री नाक पर रुमाल रखकर ट्रेन का इंतजार करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दरअसल प्लेटफार्मों पर साफ-सफाई का कार्य हर वर्ष लाखों रुपये खर्च कर टेंडर के माध्यम से कराया जाता है।
गौरतलब है कि रेल राज्यमंत्री मनोज सिनहा दिल्ली जाने के लिए अक्सर ही रात्रि में पटना राजधानी एक्सप्रेस पकड़ने के लिए मुगलसराय स्टेशन आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें