फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए सड़कें जरूरी

Fri, 11 Sep 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने गुरुवार को क्षेत्र के जगदीशसराय गांव में जन चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को सुना।
विज्ञापन


साथ ही केंद्र सरकार की ओर से जिले में  चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी और कहा कि जिले के विकास के लिए केंद्र सरकार तत्पर है।

यह गांव हाइवे के चौड़ीकरण में प्रभावित नहीं होगा।  
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नेशनल हाइवे चौड़ीकरण प्रक्रिया में जगदीशसराय गांव को प्रभावित नहीं किया जाएगा। परिवहन मंत्रालय में इस समस्या को रखा जा चुका है।
विज्ञापन


यहां नक्शे को परिवर्तित कर दिया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को क्षति का सामना न करना पड़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम आदमी के हितों को ध्यान में रखकर योजनाओं का संचालन कर रहे हैं।

केंद्र सरकार की सोच देश को प्रगति पर पथ पर अग्रसर करने की है। इसलिए लिए प्रधानमंत्री तकनीकी संसाधनों और आधुनिकता को बढ़ावा देने में लगे हैं।


डा. पांडेय ने कहा कि प्रत्येक सांसद को प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना से 11 हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। मेरे द्वारा छह हजार लोगों को अग्रसेन महाविद्यालय में कैंप लगाकर जोड़ा जा चुका है।


उन्होंने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि जिनको गन्ना व गुड़ में फर्क पता न हो, वह भला गरीबों का दर्द कैसे समझेगा। प्रधानमंत्री जमीन से जुड़े हुए हैं और आवाम के दर्द को भली भांति महसूस करते हैं। ग्रामीणों ने जगदीशसराय तालाब के जीर्णोद्धार की मांग की।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने कहा यहां प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। साथ ही तालाब पर सांसद निधि से मंदिर का निर्माण भी कराया जाएगा। इस मौके पर एलडीएम एसके पाढ़ी, दर्शना सिंह, साधना सिंह, पारसनाथ गिरि, प्रमोद तिवारी, जितेंद्र पांडेय, सौरभ सिंह, हीरालाल, कन्हैया लाल आद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें