फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग पर 10 घंटे जाम

Fri, 20 Feb 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर तलाशपुर गांव के पास गुरुवार की भोर में लगभग साढ़े चार बजे गिट्टी और बालू लदे दो ट्रक मिट्टी में धंस गए।
विज्ञापन


जिससे जमानियां से पई गांव तक करीब आठ किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लग गया। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रक चालकों ने आपस में चंदा एकत्रित कर जेसीबी मंगवाकर फंसे दोनों ट्रकों को बाहर निकलवाया। इसके बाद 10 घंटे से लगा जाम अपराह्न तीन बजे खत्म हुआ। तब जाकर धीरे-धीरे ट्रकों का आना जाना शुरू हुआ। 


गौरतलब है कि पिछले काफी समय से सैयदराजा-जमानियां मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है। इस कारण कहीं गिट्टी तो कहीं मिट्टी डाली गई है। इसके अलावा पुलिया निर्माण के लिए गड्ढे खोद कर छोड़ दिए गए हैं। गुरुवार की भोर में करीब साढ़े चार बजे गिट्टी लादकर गाजीपुर जा रहा एक ट्रक मिट्टी में धंस गया।
विज्ञापन


इसी दौरान बालू लदे एक अन्य ट्रक का चालक बगल से निकलने का प्रयास कर रहा था, तभी उसका भी ट्रक मिट्टी में धंस गया। जिससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


ट्रक चालक खास तौर पर फंसे रहे। जबकि दो पहिया वाहन सवार जैसे-तैसे इधर-उधर से निकल जा रहे थेे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें