पीडीडीयू नगर में बिजली के पोल के पास छूटा मरम्मत कार्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। पड़ाव से गोधना मोड़ तक बन रहे सिक्स लेन के निर्माण में लापरवाही आमजन को भारी पड़ सकती है। कार्यदायी संस्था ने बिजली के खंभे हटाए बिना सड़क बना दी है। इससे 10 से ज्यादा खंभों के पास गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसके बावजूद न तो कहीं संकेतक लगाया गया और न अवरोधक बनाए गए। इससे कभी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
जिले में 328.28 करोड़ से पड़ाव चौराहे से गोधना मोड़ तक करीब 15 किलोमीटर सिक्स और फोरलेन बनाया जा रहा है। कार्यदायी संस्था ने सड़क तो बना दी लेकिन बिजली के खंभे नहीं हटाए गए। मुख्य सड़क और सर्विस लेन पर 40 से ज्यादा हाईटेंशन लाइन के खंभे अभी तक नहीं हटे।
बीच सड़क पर खड़े खंभों से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। कार्यदायी संस्था का कहना है कि जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की ओर से जमीन उपलब्ध कराने में देरी के कारण अभी तक खंभे नहीं हटाए जा सके हैं।