फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में एक्सीडेंट: बाइक सवार युवक की मौत, कैसे हुआ हादसा...पुलिस कर रही जांच; खाई में मिली थी बाइक

Sun, 11 May 2025 11:59 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

UP Accident: हादसे में युवक के घायल होने की सूचना पाकर पुलिस माैके पर पहुंच गई। उसे अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
माैत से पहले युवक को भेजा गया था अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident in Chandauli: चंदौली के बबुरी थाना क्षेत्र के गोरारी के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


युवक अपनी बाइक से जा रहा था, जब अचानक उसकी बाइक खंभे से टकरा गई या अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना के बाद युवक बाइक सहित सड़क किनारे खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस उसके परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन


इस घटना के बाद सड़क सुरक्षा की मांग उठने लगी है। लोगों का कहना है कि सड़कों पर यातायात नियमों का पालन नहीं किया जाता है, जिससे इस तरह की घटनाएं होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें