फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कार्यदायी संस्था से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरईगांव के रेरूआ में कर्मनाशा नदी में लगे 20 क्यूसेक क्षमता वाले लिफ्ट कैनाल की नहर के आधुनिकीकरण में दोयम दर्जे के ईंट का प्रयोग होने का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

मामले में डीएम चंद्रमोहन गर्ग के निर्देश पर मूसाखांड प्रखंड के अधिशासी अभियंता और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने शनिवार को निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान निर्माण में प्रथम श्रेणी की ईंटों का प्रयोग पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्यदायी संस्था पूजा इंटरप्राइजेज के धीरेंद्र विक्रम सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया है कि यदि कार्यस्थल पर निम्न गुणवत्ता की ईंटें है तो उन्हें तत्काल हटवाकर प्रथम श्रेणी की ईंटों की आपूर्ति सुनिश्चित करें।
पूर्व में कराए गए ब्रिक लाइनिंग कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल टेस्ट रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा है। कहा कि निर्देशों का अनुपालन न करने पर अनुबंध की शर्तों के तहत कार्यदायी संस्था के भुगतान से एक प्रतिशत की पेनाल्टी राशि की कटौती की जाएगी। रेरूआ लिफ्ट कैनाल की नहर का आधुनिकीकरण अक्तूबर 2024 में 460.51 लाख रुपये की लागत से शुरू किया गया। वर्तमान में परियोजना के धनाइतपुर माइनर पर कार्य प्रगति पर है। 8 मई को सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कार्य में दोयम दर्जे के ईंट का प्रयोग होने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने मूसाखांड प्रखंड के अधिशासी अभियंता और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें