चन्दौली सड़क दुर्घटना में एनडीआरएफ जवान रितेश सिंह ड्यूटी के लिए हिंगुतरगढ़ से वाराणसी जा रहे थे बलुआ के पास सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई, आपको बता दे की धानापुर थाना क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ निवासी रितेश सिंह 39 वर्ष पुत्र जयप्रकाश सिंह जो 2006 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए जो फिलहाल वाराणसी के 11 बटालियन एनडीआरएफ में तैनात थे ।
विज्ञापन
जो रात्रि में ड्यूटी के लिए अपने घर हिंतरगढ़ से वाराणसी के लिए जा रहे थे तभी बलुआ तिराहा के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और गंभीर चोट आई, जिसके बाद पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जिन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना जैसे ही एनडीआरएफ बटालियन ने मौके पर पहुंच कर पार्थिव शरीर को लेकर उनके पैतृक घर हिंगुतरगढ़ के लिए रवाना हो गए रितेश सिंह को एक पुत्र और पुत्री है।