Road Accident in UP Today : चंदाैली के सोनहुला गांव में हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर बलुआ थाने की पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में ले लिया गया। वहीं, पिकअप से पुलिस ने छह गोवंश बरामद किए।
चंदाैली के बलुआ थाना के सोनहुला गांव के पास शुक्रवार की भोर में गोवंश लदे तेज रफ्तार पिकअप के धक्के से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के बाद भाग रहे पिकअप को बरामद कर लिया। वहीं, चालक और तस्कर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
बलुआ थाना के सुरतापुर गांव निवासी मदन सिंह (60) रोजाना गंगा स्नान करने बलुआ गंगा घाट पर जाते थे। शुक्रवार की भोर में साइकिल से गंगा स्नान के लिए गए थे। स्नान के बाद वह वापस लौट रहा था। वह सोनहुला गांव के पास पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा चौबेपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी।
इससे मदन सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। सुबह टहल रहे लोगों की सूचना पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया। परिजन जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे के बाद भाग रही बेकाबू पिकअप बिजली का खंभा और बिसुपुर के रहने वाले गौरी शंकर तिवारी के टाइल्स की दुकान से टकरा गई।
विज्ञापन
इसके बाद पिकअप रूक गई। अंधेरे का लाभ उठाकर चालक व पशु तस्कर भाग गए। बलुआ इंस्पेक्टर और पीआरवी कर्मियों ने सोनहुला से कुछ दूरी पर पिकअप को पकड़ लिया। छह गोवंश को मुक्त कराते हुए गाड़ी को कब्जे में ले लिया।
दूसरी तरफ मदन के मौत की सूचना पर परिजनों में हाहाकार मच गया। मदन की पत्नी मीना की मौत 2010 में हो गई थी। चार भाइयों में मदन सबसे बड़े थे। मदन की मौत के बाद उनके पुत्र प्रशांत, पुत्री बबली, डबली, भाई अशोक, मनोज, अजय और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा होल था। इस संबंध में बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किया जा रही है। जल्द ही पशु तस्कर हिरासत में होंगे।