पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर डांडी के पास गुरुवार दोपहर बाइक को टक्कर मारी दी। घटना में बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई। ट्रक उसे रौंदते हुए निकल गया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई।
पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर डांडी के पास गुरुवार दोपहर बाइक को टक्कर मारी दी। घटना में बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई। ट्रक उसे रौंदते हुए निकल गया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक भी घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बलुआ थाना क्षेत्र के कैथी गांव निवासी शंभू मौर्य की पत्नी विमला (60) अपने मायके जाने के लिए निकली थीं। उन्हें पड़ाव पड़ाव बस स्टैंड तक छोड़ने के लिए भांजे राजेश कुमार मार्य बाइक से आ रहा था। पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर डांडी के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
जिससे विमला सड़क पर गिर पड़ी। इसके बाद भी चालक ने ब्रेक नहीं लगाया। महिला को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे राजेश भी घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए घायल को अस्पताल भिजवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल पहुंचे पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।