फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंग रोड और रेल लाइन विस्तार कार्य शुरु होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। लॉक डाउन के दौरान जिले में सभी सरकारी और गैर सरकारी एजेंसियों के द्वारा निर्माण कार्य ठप रखा गया है। लेकिन अब रेल लाइन विस्तार तथा रिंग रोड निर्माण करने वाली एजेंसियों को कार्य शुरु करने के लिए जिला प्रशासन ने स्वीकृति प्रदान की है। दोनों एजेंसियों के आवेदन पर विचार करने के बाद एडीएम संजय कुमार ने कार्य कराने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्य कराने को कहा है।
विज्ञापन

रेल फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के तहत डीएफसीसी को रेल लाइन विस्तार का कार्य कराने की जिम्मेदारी है। वहीं रिंग रोड के दूसरे फेज का विस्तार कार्य चंदौली जिले के भूभाग से होना है। इसके लिए गैमन इंजिनियर्स एंड कंस्ट्रक्शन को कार्य कराने के लिए निविदा दी गई है। परंतु देश में कोरोना का संक्रमण बढ़ने के लिए लॉक डाउन होने से दोनों कार्यों पर रोक लगा दिया गया। इससे रेल लाइन का विस्तार तथा रिंग रोड बनाने का कार्य रुक गया। अब शासन की ओर से महत्वपूर्ण कार्यों को सशर्त चालू कराने के निर्देश पर एडीएम संजय कुमार ने दोनों एजेंसियों को कार्य शुरु कराने की अनुमति प्रदान की है। एडीएम ने बताया कि रेल लाइन का विस्तार तथा रिंग रोड बनाने के लिए संबंधित कार्यदायी एजेंसियों को कार्य करने के लिए अनुमति दी गई है। लेकिन कार्य के दौरान एजेंसियों को सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें