फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न मुद्दो पर महिलओं ने की एक दिवसीय भूख हड़ताल

विज्ञापन
इलिया में महिलाओं के अत्याचार के विरोध में अनशन पर बैठी महिलाएं। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
इलिया/शहाबगंज। भाकपा माले के महिला विंग अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को महामारी में भूख सांप्रदायिकता और महिलओं पर जारी हिंसा के खिलाफ उसरी गांव में एक दिवसीय भूख हड़ताल की। इस दौरान कामरेड मंजू देवी ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज कर रही नर्सों और डॉक्टरों को उनका घर खाली करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। वहीं प्रवासी मजदूर किराए पर मकान लेकर रह रहे हैं वहां से उनको घर खाली करने को कहा जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि कोरोना वायरस से एकजुट होकर के ही लड़ा जा सकता है। सामाजिक एकजुटता और शारीरिक दूरी ही कोरोना वायरस से लड़ने का एक मात्र तरीका है। इस दौरान मंजू देवी, आरती देवी, कलावती देवी, क्रांति पासवान मौजूद रही। वहीं शहाबगंज क्षेत्र के भोड़सर गांव में मंगलवार को सुबह दस बजे अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के सदस्यों ने लालमनी विश्वकर्मा के नेतृत्व में प्रमुख माँगों के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान हमें भाषण नहीं राशन चाहिए, जिनके दम पर शहर है जिन्दा,मत करो उनको शर्मिन्दा, हमारी जान बचाना उनका काम,उनकी जान बचाना तुम्हारा काम जैैैैसे नारे लगाए। इस दौरान दौरान विनध्याचली पान्डेय, रिंका पाण्डेय, अनिता साहनी, वंदना पाण्डेय, अल्का विश्वकर्मा, निशा साहनी, नगीना विश्वकर्मा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें