फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंकलाबी नौजवान सभा के सदस्यों ने किया प्रदर्शन

Sat, 27 Jun 2015 01:42 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था और पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ शुक्रवार को इंकलाबी नौजवान सभा ने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इलिया मोड़ से जुलूस की शक्ल में इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां सभा आयोजित कर पुलिस और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जब-जब किसी आंदोलन को दबाने की कोशिश की जाती है, तब-तब नौजवान इसके खिलाफ मुखर होकर संघर्ष को मुकाम तक पहुंचाने के लिए आगे आ जाता है। जब देश में इमरजेंसी लागू की गई थी, तब भी नौजवानों ने विरोध में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जेल गए।
विज्ञापन



कहा कि इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने जनपद पुलिस द्वारा किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ जो बिगुल फूंका है, वह एक दिन बड़े आंदोलन का रूप अख्तियार करेगा। कहा, सैयदराजा थाने में शिक्षक जाकिर हुसैन के मौत की घटना की जांच को लेकर गुरुवार को कार्यकर्ता जुलूस निकाल रहे थे, जिस पर कोतवाली पुलिस ने कार्यकर्ताओं संग दुर्व्यवहार किया, जो अनैतिक था।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस पूरी तरह से बेलगाम हो चुकी है। लेकिन इंकलाबी नौजवान सभा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान अनिल यादव, विनोद यादव, पारस यादव, संजय, मंगल राय, बलवंत, चंदन, हरिश्चंद्र, अनिता, संजीव, रामजतन, सुरेश मौजूद थे। अध्यक्षता अनिल विश्वकर्मा व संचालन श्रवण कुशवाहा ने किया। इंकलाबी नौजवान सभा द्वारा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा एक वरिष्ठ कार्यकर्ता संग दुर्व्यवहार किए जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर आंदोलन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें