कंदवा। प्राथमिक विद्यालय कोदई में शुक्रवार को शिक्षामित्रों की बैठक हुई। इसमें शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान पर मंथन किया गया। साथ ही सरकार से लंबित मांगों पर जल्द से जल्द निर्णय लेने की मांग की गई।
वक्ताओं ने कहा कि शिक्षामित्रों की मांगे लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने शिक्षामित्रों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने, टीईटी उत्तीर्ण और एनसीटीई की अर्हताएं पूरी करने वाले शिक्षामित्रों को नियमित शिक्षक का दर्जा देने की मांग की। इसी तरह महिला शिक्षामित्रों के स्थानांतरण और मूल विद्यालय में वापसी, शिक्षामित्रों की मौत होने पर आश्रितों को आर्थिक सहायता के साथ नौकरी देने की मांग भी की। इस दौरान राजेश सिंह, अजीत तिवारी, सुरेंद्र गुप्ता, प्रियंका सिंह, संगीता सिंह, नूतन सिंह, मधुमिता सिंह, नीता तिवारी, उर्मिला, प्रमिला, अनिता, मनोहर, देवानंद आदि रहे।