फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: घर में नौकरानी से कहा गुझिया बनाओ, रास्ते में रिटायर दरोगा को वाहन ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पड़ाव, चंदौली। क्षेत्र के मढिया गांव के समीप सोमवार दोपहर में सड़क पार करते समय चार पहिया वाहन की टक्कर से सेवानिवृत्त दरोगा कामता प्रसाद (70) की मौत हो गई। आस पास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। यहां देर शाम मौत हो गई। कामता प्रसाद घर में नौकरानी से गुझिया बनाने को कहकर निकले थे। गुझिया तल कर घर में इंतजार हो रहा था तभी मौत की खबर पहुंची।
विज्ञापन

जलीलपुर गांव निवासी कामता प्रसाद सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक थे। घर पर अकेले रहते थे। देखभाल के लिए नौकरानी थी। सोमवार को उन्होंने कहा कि गुझिया खाने का मन है। बनाने के लिए वह खोआ ले आए। दोपहर में वाहन की मरम्मत कराने के लिए बाइक लेकर मढ़िया जाने के लिए निकले। मढ़िया गांव के समीप बाइक खड़ी कर पैदल ही सिक्स लेन रोड पार करने लगे। तभी पीडीडीयू नगर की तरफ से तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। लोग पहुंचते इससे पहले टक्कर मारने वाला वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया। आसपास के लोगों ने कामता को अस्पताल पहुंचाया। यहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इधर मृत्यु की सूचना पर पूरे जलीलपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कामता प्रसाद की चार बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। पत्नी की बहुत पहले मौत हो चुकी है। उनका इकलौता बेटा सर्विस की तैयारी कर रहा है। इधर मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वाहन के धक्के से वृद्ध की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें