फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जमीन विवाद में हिस्ट्रीशीटर को रिटायर्ड सैन्यकर्मी ने मारी गोली, मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में मंगलवार को पुराने जमीन संबंधी विवाद में चल रही पंचायत में हाथापाई के दौरान रिटायर्ड सैन्य कर्मी मुकेश यादव ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर झोंक दिया। इस हमले में एक व्यक्ति इलाज के दौरान मौत हो गई। दो घायलों का इलाज चल रहा है। इसमें दो लोगों को सीने और पेट में गोली लगी, जबकि एक युवक के बांह में गोली लगी। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को ट्रॉमा सेंंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान दरोगा यादव (39) की मौत हो गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड सैन्य कर्मी को हिरासत में ले लिया। उसकी लाइसेंसी पिस्टल भी पुलिस ने जब्त कर ली। पुलिस के अनुसार दरोगा यादव सैयदराजा थाने का हिस्ट्रीशीटर था। सदर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी मुकेश यादव का उसके पट्टीदारों से लंबे समय से जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। विवाद के निपटारे के लिए मुकेश की तरफ से पंचायत बुलाई गई थी। दूसरी तरफ से दरोगा यादव (39), रमेश यादव (36) और अंशू यादव (19) पंचायत में मौजूद थे। पंचायत चल ही रही थी कि दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर हाथापाई होने लगी। आरोप है कि मुकेश यादव ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से तीनों पर फायर झोंक दिया। इस दौरान दरोगा यादव और रमेश यादव के सीने और पेट में गोली लगी। इससे वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजन घायलों को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां दो की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों को वाराणसी स्थित ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान दरोगा यादव की मौत हो गई।एएसपी अनंत चंद्रशेखर का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसकी पिस्टल भी जब्त कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। उपचार के दौरान दरोगा यादव की मौत हो गई है। दरोगा यादव के ऊपर सैयदराजा थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। उस पर गुंडा एक्ट और गैंगस्टर भी लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें