सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के रूप में ए बी सी ग्रेड दिए गए।
वीरेंद्र
कु मार सिंह ने नगरीय क्षेत्र में जूनियर स्काउट वर्ग में नगर पालिका इंटर
कालेज मुगलसराय प्रथम, नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा द्वितीय तथा बापू बाल
विद्या मंदिर चकिया को तृतीय स्थान घोषित किया। सीनियर स्काउट नगर पालिका
इंटर कालेज को प्रथम, महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज को द्वितीय तथा नेशनल
इंटर कालेज सैयदराजा को तृतीय स्थान हासिल हुआ।
नगर जूनियर गाइड में
महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज को प्रथम, जिला पंचायत इंटर कालेज को द्वितीय
तथा नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा को तृतीय स्थान मिला। नगर सीनियर गाइड में
नगर पालिका इंटर कालेज प्रथम, नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा द्वितीय तथा जिला
पंचायत इंटर कालेज तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। तहसील जूनियर स्काउट में
सकलडीहा इंटर कालेज प्रथम, बाबा कीनाराम इंटर कालेज रामगढ़ द्वितीय तथा
अशोक इंटर कालेज बबुरी तृतीय स्थान हासिल हुआ। तहसील सीनियर स्काउट में
सकलडीहा इंटर कालेज प्रथम, अशोक इंटर कालेज बबुरी द्वितीय तथा बाबा कीनाराम
इंटर कालेज को तृतीय स्थान प्राप्त किया।
तहसील जूनियर गाइड में सकलडीहा
इंटर कालेज प्रथम, वाल्मिकी इंटर कालेज बलुआ द्वितीय तथा शहीद बालिका इंटर
कालेज शहीद गांव को तीसरा स्थान मिला। तहसील सीनियर गाइड में सकलडीहा इंटर
कालेज प्रथम, धरांव इंटर कालेज द्वितीय तथा शहीद इंटर कालेज शहीद गांव को
तृतीय स्थान हासिल हुआ। वहीं परिषदीय विद्यालय वर्ग में स्काउट तथा गाइड
दोनों वर्गों में जिला स्काउट मास्टर जेपी रावत कीअगुवाई में पूर्व
माध्यमिक डेढ़ावल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ओवर आल चैंपियन बना। ओवर आल
चैंपियनशीप में नगर पालिका इंटर कालेज मुगलसराय द्वितीय स्थान प्राप्त
किया।