भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर पटेल की ओर से गुरुवार को
स्थानीय चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर समारोहपूर्वक क्षेत्र के
बुजुर्गों का सम्मान किया गया।
इस दौरान बुजुर्गों को समाज का
मुख्य अंग बताया गया। मुख्य अतिथि सकलडीहा विधायक सुशील सिंह ने ढाई सौ
बुजुर्गों को छाता, अंगवस्त्रम, टार्च और मिठाई देकर सम्मानित किया।
इस
मौके पर मुख्य अतिथि सकलडीहा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि बुजुर्ग ही समाज
को दिशा निर्देश देता है। आज बुजुर्गों की उपेक्षा हो रही है। ऐसे में
बुजुर्ग सम्मान की पहल काबिले तारीफ है।
कहा कि बुजुर्ग सम्मान से समाज को
अलग संदेश जाएगा। आयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर पटेल कहा कि बुजुर्ग
युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। हम सभी को बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए।
तभी आने वाली पीढ़ियां बुजुर्गों का सम्मान करेगी। इसके पूर्व सम्मेलन में
पड़ाव, जलीलपुर, मढ़िया, बहादुरपुर, चौरहट, रतनपुर, कूंडा, बिसौढ़ी सहित एक
दर्जन से अधिक गांव के बुजुर्ग पहुंचे।
उन्होंने अंगवस्त्रम, छाता, टार्च,
मिष्ठान आदि दिया गया। इस मौके पर विष्णु अग्रवाल, सर्वेश कुशवाहा ने भी
विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर रामकिशुन गुप्ता, मुकुटधारी पांडेय, रविकांत
आदि रहें