फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: महिलाओं की समस्याएं प्राथमिकता पर सुलझाएं

विज्ञापन
टांडाकला के मारुफपुर में राज्य महिला आयोग की सदस्य का स्वागत करते लोग। संवाद
विज्ञापन
चंदौली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बुधवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं और बालिकाओं ने अपनी समस्याएं रखीं। सदस्य ने उनकी शिकायतें सुनने के बाद अधिकारियों को प्राथमिकता और पारदर्शी तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा तथा भूमि एवं संपत्ति विवाद से जुड़े मामलों की शिकायतें सामने आईं। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इससे पहले सुनीता श्रीवास्तव ने सिकरी गांव में आयोजित जन चौपाल में महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र महिला को उपलब्ध कराएं और उनकी समस्याओं का समाधान करें। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, क्षेत्राधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रत्नेश सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें